फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nankana Sahib: भारत से सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान पहुंचा, ननकाना साहिब में मनाएंगे गुरु नानक जयंती

Sun, 06 Nov 2022 09:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर/इस्लामाबाद

सार

सात नवंबर को तीर्थयात्रियों का जत्था शेखुपुरा स्थित गुरुद्वारा सच्चा सौदा में मत्था टेकेगा। सिख श्रद्धालु आठ नवंबर को गुरुद्वारा ननकाना साहिब में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे। जत्थे 15 नवंबर को वापस भारत लौटेंगे।
विज्ञापन
Nankana Sahib Pakistan - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ननकाना साहिब में आठ नवंबर को गुरु नानक जयंती समारोह में शामिल होने के लिए सिख श्रद्धालुओं के कई जत्थे रविवार को अटारी-वाघा सीमा से पाकिस्तान पहुंचे। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं की संख्या करीब 2,500 के आसपास हो सकती है। पाकिस्तान के इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने बताया कि रविवार को गुरु नानक की जयंती में शामिल होने के लिए भारत से 2,500 से अधिक सिख श्रद्धालु लाहौर पहुंचे हैं। उन्हें ट्रेन से ननकाना साहिब ले जाया गया।

विज्ञापन


तीर्थयात्रियों के लिए सौभाग्य की बात 
भारत में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य मनजीत सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव के प्रकाश गुरुपर्व को मनाने के लिए दुनियाभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुरु नानक देव के जन्मस्थान यानी ननकाना साहिब समारोह का आयोजन सौभाग्य की बात है। उसका हिस्सा होना तीर्थयात्रियों के लिए बहुत ज्यादा ही सौभाग्य की बात है।

ऐसा होगा कार्यक्रम
एसजीपीसी के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्री पाकिस्तान में अन्य ऐतिहासिक सिख तीर्थस्थलों का भी दौरा करेंगे। सात नवंबर को तीर्थयात्रियों का जत्था शेखुपुरा स्थित गुरुद्वारा सच्चा सौदा में मत्था टेकेगा। सिख श्रद्धालु आठ नवंबर को गुरुद्वारा ननकाना साहिब में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे। नौ नवंबर को हसन अब्दाल में गुरुद्वारा पंजा साहिब के लिए प्रस्थान करेंगे। 10 नवंबर को वहां रुकने के बाद 11 नवंबर को लाहौर के गुरुद्वारा डेरा साहिब पहुंचेंगे। जत्थे 15 नवंबर को वापस भारत लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें