फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: नंदिनी चक्रवर्ती बंगाल के राज्यपाल की प्रधान सचिव नियुक्त, सुनील गुप्ता होंगे धनखड़ के सचिव

Fri, 19 Aug 2022 03:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

बताया जाता है कि एक समय में नंदिनी एक समय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी अधिकारियों में शामिल रही हैं, लेकिन बीच में मुख्यमंत्री के साथ कुछ खटपट के चलते विभिन्न विभागों में उनका कई बार तबादला किया गया। 
विज्ञापन
L Ganeshan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नंदिनी चक्रवर्ती को राज्यपाल का नया प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले सुनील कुमार गुप्ता राज्यपाल के प्रधान सचिव थे। गुप्ता को नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का सचिव बनाया गया है। उपराष्ट्रपति बनने से पहले धनखड़ ही बंगाल के राज्यपाल पद पर थे।

विज्ञापन


बंगाल के कार्यवाहक राज्यपाल एल. गणेशन की प्रधान सचिव नियुक्त की गईं नंदिनी चक्रवर्ती 1994 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चक्रवर्ती राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में सचिव व अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। 

बताया जाता है कि एक समय में नंदिनी एक समय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी अधिकारियों में शामिल रही हैं, लेकिन बीच में मुख्यमंत्री के साथ कुछ खटपट के चलते विभिन्न विभागों में उनका कई बार तबादला किया गया। 
विज्ञापन


हालांकि, अब माना जा रहा है कि उन्हें राज्य सरकार और राजभवन के बीच सामंजस्य बनाए रखने के लिए राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया है। इससे पहले धनखड़ के राज्यपाल रहते कई मुद्दों पर राजभवन और राज्य सरकार के साथ टकराव चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें