फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होला मोहल्ला यात्रा में हिंसा: पुलिस पर हमले के आरोप में 400 लोगों पर केस दर्ज, 20 गिरफ्तार

Tue, 30 Mar 2021 12:31 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदेड़

सार

  • पुलिस अधीक्षक पर तलवार से हुआ हमला 
  • इजाजत के बिना निकाली गई होला मोहल्ला यात्रा
  • पुलिस ने जुलूस निकालने से मना किया तो की गई हिंसा
विज्ञापन
नांदेड़ गुरुद्वारा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नांदेड़ में इजाजत के बगैर सोमवार को होला-मोहल्ला जुलूस निकालने और पुलिसकर्मियों पर हमला व हत्या की कोशिश के आरोप में 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभी तक 20 लोगों की गिरफ्तारी भी की है। बता दें,  हमले में चार पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में गुरुद्वारे से निकलती सिखों की भीड़ देखी जा सकती है, जिनके हाथ में तलवारें हैं। सिख पुलिस के अवरोधकों को तोड़कर पुलिसकर्मियों पर हमला करते नजर आ रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि नांदेड़ साहब में बिना इजाजत के होला-मोहल्ला जुलूस निकालने से रोके जाने पर सिख समुदाय के लोगों ने पुलिस टीम पर तलवार, पत्थर और डंडों से हमला किया। इस दौरान सिख महिलाओं ने भी पत्थरबाजी की। 

भीड़ अचानक गुरुद्वारे से बाहर निकली और बैरिकेड तोड़कर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हिंसा की घटना में चार कांस्टेबल घायल हो गए, इनमें से एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है। इसके अलावा पुलिस के छह वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारी ने कहा कि पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना में कहीं गुरुद्वारा समिति के किसी सदस्य की भूमिका तो नहीं है।
विज्ञापन


नांदेड़ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक निसार तम्बोली ने कहा, 'कोरोना वायरस महामारी के कारण होला मोहल्ला जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई थी। गुरुद्वारा समिति को इसकी सूचना दी गई थी और उन्होंने हमें आश्वासन दिया था कि हमारे निर्देशों का पालन करेंगे और गुरुद्वारा परिसर के भीतर अपना कार्यक्रम करेंगे।' अधिकारी के अनुसार, जब सोमवार शाम को चार बजे निशान साहब को गेट पर लाया गया तब कई लोगों ने बहस शुरू कर दी। इतने में गेट से लगभग 400 युवा बाहर निकल आए और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें