फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बने नाना पटोले, एक दिन पहले विधानसभा से दिया था इस्तीफा

Fri, 05 Feb 2021 03:27 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
नाना पटोले - फोटो : फाइल
विज्ञापन

नाना पटोले को महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा उपसभापति नरहरि जिरवाल को सौंप दिया था।

विज्ञापन


बता दें कि पटोले पहले भारतीय जनता पार्टी से सांसद थे, लेकिन 2017 में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह 11 जनवरी 2018 को कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बागी नेता के तौर पर अपनी छवि बनाने वाले पटोले कई पार्टियों में अपनी राजनीति को चमका चुके हैं।

उन्होंने शिवसेना के नेता के तौर पर भी काम किया है। 2014 का लोकसभा चुनाव नाना पटोले ने भाजपा के टिकट पर लड़ा था और एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल को हराया था। लेकिन पीएम मोदी के खिलाफ लगातार बयान देने के कारण भाजपा ने इन्हें अलग-थलग कर दिया। जिसके बाद इन्होंने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन

 


कांग्रेस से बगावत और घर वापसी का लंबा सिलसिला
हालांकि कुछ दिनों में उनकी पार्टी में वापसी हो गई लेकिन 1995 विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के नेतृत्व से नाराज होकर इन्होंने फिर बगावत का झंडा बुलंद किया। 1995 विधानसभा चुनाव के दौरान पटोले ने लाखांदूर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में दोनों की हार हुई और भाजपा के प्रत्याशी दयाराम ने जीत दर्ज की।

1999 में कांग्रेस में फिर वापसी
एक बार फिर इन्होंने कांग्रेस में वापसी की और 1999-2004 के विधानसभा चुनाव में लाखांदूर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की।

राकांपा नेताओं ने पटोले को दी बधाई
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेताओं ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले को कांग्रेस की प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने को लेकर बधाई दी। कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट के स्थान पर पूर्व सांसद पटोले को नया अध्यक्ष नियुक्त किया। 

विज्ञापन


पटोले ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले को हार्दिक शुभकामनाएं। राकांपा नेता एवं बारामती से सांसद सुप्रिया सुले के अलावा रायगढ़ से सांसद सुनिल तटकरे ने भी पटोले को बधाई दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें