फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना पाटेकर बोले- किसानों को सिर्फ कर्जमाफी नहीं चाहिए, वह भिखारी नहीं हैं

Thu, 23 Jan 2020 11:53 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर ने कहा कि किसान भिखारी नहीं हैं और अकेले कर्जमाफी से महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानों की आत्महत्या की समस्या का समाधान नहीं होगा। यह बातें बुधवार को उन्होंने चिंचवाड़ के एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। जिसका आयोजन कलारंग संस्था ने अपनी 21वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया था।

विज्ञापन


पाटेकर ने कहा, 'यदि राजनेता पैसे नहीं देते हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। किसानों को कर्जमाफी नहीं चाहिए। हमें उन्हें भावनात्मक सपोर्ट और धीरज देना चाहिए। हमें उनसे बात करनी चाहिए। अकेले कर्जमाफी से कुछ नहीं होगा। किसान भिखारी नहीं हैं।' इस कार्यक्रम में विधायक महेश लांडगे, लक्ष्मण जगताप, शिक्षाविद् पीडी पाटिल और उप महापालिकाध्यक्ष तुषार हिंज भी मौजूद थे।



पाटेकर ने यह भी कहा कि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार हमेशा एक हीरो रहे हैं। उन्होंने कहा, 'वह भारतीय राजनीति के चाणक्य हैं।' उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को नाम फाउंडेशन की मदद करने के लिए धन्यवाद दिया। फिल्म अभिनेता ने कहा, 'मेरे सभी पार्टियों में दोस्त हैं। चाहे वह शरद पवार हों, उद्धव ठाकरे हों या देवेंद्र फडणवीस। सभी मेरे दोस्त है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें