फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या के पीछे हो सकता है नमो ब्रिगेड के संस्थापक का हाथ

Sat, 02 Apr 2016 12:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मैंगलोर में 21 मार्च को हुई थी आरटीआई कार्यकर्ता की मौत
विज्ञापन
कर्नाटक के मैंगलोर में हाल ही में एक आरटीआई कार्यकर्ता की हुई हत्या के पीछे 'नमो ब्रिगेड' की स्थापना करने वाले एक शख्स को मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। संदिग्ध की तलाश के लिए पुलिस ने अपनी खोजबीन शुरू कर दी है और जल्द ही उसे पकड़ने की उम्मीद कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नमो ब्रिगेड के संस्थापक नरेश शिनोए (39) के मकान से महज 75 मीटर की दूरी पर आरटीआई कार्यकर्ता विनायक पांडुरंग बलिगा (51) की हत्या कर दी गई थी। नरेश कर्नाटक में संघ के करीबी माने जाते हैं और जांच के दौरान हत्या में शामिल जिन तीन लोगों के नाम सामने आए हैं उनके नरेश से भी संबंध हैं।

जांच के दौरान पुलिस ने गुरुवार को नरेश के मंगलौर स्थित आवास पर छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि वह करीब एक हफ्ते से गायब है और उनका फोन भी बंद जा रहा है जिसकी वजह से उन पर शक करना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 9 करोड़ रुपए के घोटाला का खुलासा किया था

पूछताछ में सामने आया है कि यह हत्या जमीन के झगड़े को लेकर हुई है।
विनायक बलिगा भी एक बीजेपी कार्यकर्ता ही थे। उन्होंने आरटीआई के माध्यम से वेंकटरमन मंदिर में कथित रूप से हुए करीब 9 करोड़ रुपए के घोटाला का खुलासा किया था जिसने एक बड़े विवाद का रूप ले लिया था। बलिगा ने विभिन्न मुद्दों पर करीब 92 आरटीआई आवेदन किया थे जिसमें मैंगलोर में अवैध रूप से भूमि हथियाने और अवैध निर्माणों का खुलासा किया था।

हालांकि, पुलिस को शक है कि वेंकटरमन मंदिर में हुए घोटाले का खुलासा करने की वजह से उनकी हत्या की गई। पुलिस ने बताया कि यह मंदिर सारस्वत गौड़ ब्राह्मण समुदाय से जुड़ा है और नरेश शिनोए भी इसके प्रबंधन अधिकारियों में शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि विनायक की शादी नहीं हुई थी और वो परिजनों और दो बहनों के साथ मैंगलोर के कोडिबियाल में रहते थे। जिस वक्त उनकी हत्या हुई उस वक्त वह वेंकटरमन मंदिर ही जा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें