बिहार के बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर छात्रों ने जमकर बवाल काटा और पुलिस की गाड़ी भी फूंक डाली। इस हंगामे के चलते स्टेशन पर मची भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत हो गई है। खबर है कि छात्रों ने पहले पुलिस पर गोलियां चलाई फिर भारी पथराव किया।
वहीं, पुलिस का कहना है महिला की मौत छात्रों के फायरिंग करने से हुई है। रेलवे में नौकरी की मांग को लेकर आज छात्र राजद ने सुबह से रेलवे स्टेशन पर हंगामा मचाया है। काफी संख्या में पहुंचे छात्रों ने पत्रकारों की जमकर पिटाई भी की है। छात्रों ने श्रमजीवी एक्सप्रेस को बिहारशरीफ में रोक दिया है।
जानकारी के मुताबिक, छात्रों ने रेलवें में नौकरी की मांग को लेकर बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर अचानक हमला कर दिया। हंगामें के दौरान रेलवे की करोड़ों संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और साथ ही मौके पर मौजूद जीआरपी पुलिस, मीडिया और यात्रियों को भी निशाना बनाया।
स्टेशन सुप्रीटेनडेंट श्यामू चौधरी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर छात्रों ने इस हंगामें के दौरान भारी तबाही मचाई है जिसमें उन्होंने रेलवे केश काउंटर से लाखों रुपये लूट लिए हैं।
They torched properties in inquiry, parcel & booking offices and looted booking cash: Shyamu Chaudhary (Station Superintendent,Bihar Sharif) pic.twitter.com/mY6HGVIFKk
— ANI (@ANI_news) June 23, 2017
छात्रों ने लूटे लाखों के टिकट
छात्रों ने की भारी तोड़फोड़
- फोटो : ANI
इतना ही नहीं उपद्रवी छात्रों ने रेलवे के सरकारी कागजातों के साथ-साथ लाखों के टिकट फूंक डाले और रेलवे ट्रैक भी उखाड़ डाले। इस हंगामे में छात्रों ने पुलिस को भी नहीं छोड़ा, पहले तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की उसके बाद पुलिस की गाड़ी भी आग के हवाले कर दी। छात्रों ने बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन की हालत एक कबाड़खाने की तरह कर दी।
इस पूरे हंगामें से रेलवे अधिकारियों ने दो से ढाई करोड़ रू की क्षति को अनुमान निकाला है। वहीं, रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि छात्र के हंगामें को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कि वे किसी युद्ध में शामिल होने आए हों। उपद्रवी छात्रों का गुस्सा इतना बरपा गया कि उन्होंने रेल विभाग का इलेक्ट्रॉनिक और कम्पयूटराइज सिस्टम पूरा तहस-नहस कर आग के हवाले कर डाला।
इसके बाद छात्रों ने रेलवे के केश काउंटर पर हमला बोल लाखों रूपये लूट लिए। वहीं, इसका विरोध करने पर कर्मचारियों की पिटाई कर डाली। वहीं, हंगामा बढ़ता देख जीआरपी पुलिस ने फायरिंग करना शुरू कर दिया।