फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: ईरान में फंसे मछुआरे चेन्नई लौटे, स्वागत में पहुंचे नागेंद्रन; कहा- हम और विजय मिलकर DMK को हटाएंगे

Mon, 07 Jul 2025 04:31 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

ईरान में फंसे तमिलनाडु के 15 मछुआरों का एक समूह सुरक्षित चेन्नई वापस लौटा है। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने उनका हवाई अड्डे पर स्वागत किया। इस दौरान नागेंद्रन ने कहा कि हमारा और टीवीके प्रमुख विजय का साझा लक्ष्य यह है कि डीएमके सत्ता में न रहे। 
विज्ञापन
ईरान से वापस लौटे मछुआरों का स्वागत करते तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघर्ष प्रभावित ईरान में फंसे तमिलनाडु के 15 मछुआरों का एक समूह सुरक्षित चेन्नई लौट आया है। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्र ने उनका चेन्नई हवाई अड्डे पर स्वागत किया। इस दौरान अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में नागेंद्रन ने कहा कि हमारा और विजय का एक साझा लक्ष्य है- द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम (डीएमके) को सत्ता से हटाना। 

विज्ञापन


मछुआरों की सुरक्षित वापसी के मौके पर नैनार नागेंद्रन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि जब उन्हें मछुआरों की हालत के बारे में पता चला, तो उन्होंने तुरंत विदेश मंत्री से संपर्क किया। मछुआरों के लिए आपातकाल में खाने-पीने की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि और भी मछुआरे दूसरे द्वीपों में फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने की कोशिशें चल रही हैं। 
 

ये भी पढ़ें: Maratra Politics: शिंदे गुट के सरनाईक बोले- उद्धव-राज ठाकरे ने मराठी भाषा नहीं, BMC पर कब्जे के लिए हाथ मिलाए
विज्ञापन


हमारा और विजय का साझा लक्ष्य- DMK सत्ता में न रहे
अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय ने हाल ही में बयान दिया था कि वह किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। उनके इस बयाने के बारे में पत्रकारों ने जब नागेंद्र ने सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'हमारे और विजय के बीच साझा लक्ष्य यह है कि डीएमके सत्ता में न रहे। इसी सोच के आधार पर मैंने एकता का सुझाव दिया था।'
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: Justice Krishna Iyer: CJI गवई बोले- न्यायमूर्ति कृष्ण अय्यर मानवाधिकार के पैरोकार, फांसी के खिलाफ रूख यादगार

भाजपा-एआईडीएमके के साथ आने से डीएमके नेता चिंतित
राज्य भाजपा अध्यक्ष नागेंद्रन ने आगे कहा कि अब जब भाजपा और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (AIDMK) एनडीए गठबंधन के तहत फिर से एक हुए हैं, तो डीएमके नेता स्पष्ट रूप से चिंतित हैं। यही कारण है कि वे यह कहानी फैला रहे हैं कि हम 'बी-टीम' हैं। नागेंद्रन ने कहा कि डीएमके नेताओं ने पहले टीवीके प्रमुख विजय और एमएनएम प्रमुख कमल हासन के बारे में भी यही कहा था। उन्होंने कहा कि अब कमल खुद डीएमके के साथ हैं, यहां तक कि उनके बैनर तले सांसद भी हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें