तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नयनार नागेंद्रन ने पर्चा भरा
- फोटो : ANI
तमिलनाडु में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए राज्य भाजपा उपाध्यक्ष नयनार नागेंद्रन ने नामांकन दाखिल किया है। जानकारी के मुताबिक, इस पद के लिए नामांकन करने वाले वे एकमात्र ही उम्मीदवार है। जिससे उनके इस पद पर चुने जाने की पूरी संभावना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अनुसार, उनके नाम का प्रस्ताव मौजूदा पार्टी प्रमुख के अन्नामलाई ने रखा था, जिन्हें अब पार्टी में राष्ट्रीय भूमिका मिलेगी। अमित शाह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'भाजपा अन्नामलाई जी के संगठनात्मक कौशल का लाभ पार्टी के राष्ट्रीय ढांचे में उठाएगी।'
यह भी पढ़ें -
Karnataka: 'कमीशन मांगे जाने पर लोकायुक्त के पास जाएं ठेकेदार', डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने दिया सुझाव
10 वरिष्ठ नेताओं ने रखा नागेंद्रन के नाम का प्रस्ताव
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष चुनाव पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने कहा, 'सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। अभी नयनार नागेंद्रन (तमिलनाडु भाजपा उपाध्यक्ष) ने अपना नामांकन दाखिल किया है...लगभग 10 वरिष्ठ नेताओं ने उनके नाम का प्रस्ताव दिया है।
यह भी पढ़ें -
Supreme Court: ईडी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- उसे लोगों के मौलिक अधिकारों के बारे में भी सोचना चाहिए
तिरुनेलवेली से विधायक हैं नयनार नागेंद्रन
बता दें कि, तिरुनेलवेली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक नयनार नागेंद्रन पहले एआईएडीएमके में थे। वह टी. नगर में भाजपा के राज्य मुख्यालय कमलालयम में पहुंचने वाले पहले उम्मीदवार थे। प्रदेश भाजपा ने कहा कि उनके नाम का प्रस्ताव मौजूदा पार्टी प्रमुख के अन्नामलाई, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन और भाजपा विधायक और महिला मोर्चा अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने रखा। के. अन्नामलाई के बाद नागेंद्रन को नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने की संभावना है।