फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के समर्थक आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू अब हुए 'बागी'

Wed, 21 Dec 2016 12:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू - फोटो : getty
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अब नोटबंदी की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि नोटबंदी के इतने दिनों के बाद भी लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। लोगों के बीच बड़े पैमाने पर कैश की कमी बनी हुई है। बताते चलें कि इससे पहले उन्होंने नोटबंदी की तारीफ करते हुए कहा था कि कालेधन और बेनामी संपत्ति के खिलाफ यह एक मजबूत कदम है।
विज्ञापन


एनडीटीवी की खबर के मुताबिक चंद्रबाबू नाडयू ने कहा, 'हम नोटबंदी नहीं चाहते थे, लेकिन ऐसा हुआ। नोटबंदी के 40 दिन बाद और हमारे सर्वश्रेष्ठ प्रयास के बाद भी समस्याएं अब भी बनी हुई है। वहीं, इस समस्या के हल भी निकलते नहीं दिख रहे हैं।' नायडू ने यह बयान तेलगू डेशम पार्टी की विजयवाड़ा में आयोजित विधायकों और सांसदों की मीटिंग में दिया। 

नायूड ने कहा कि हमने साइक्लोन हुडहुड जैसी बड़ी परेशानियां देखी है और उनका हल निकाला है। लेकिन, नोटबंदी ऐसी समस्या बन गई है जिसे पूरी तरह से हमारे नियंत्रण में नहीं है। 
विज्ञापन



 
Trending Videos
विज्ञापन

नोटबंदी का श्रेय भी ले चुके हैं नायडू

चंद्रबाबू नायडू - फोटो : getty

इससे पहले 8 नवंबर को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषण की थी तो चंद्रबाबू नायडू ने इसका श्रेय लेते हुए कहा था कि यह उनका आइडिया है। उन्होंने कहा था कि वह पहले शख्स हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री से कहा था कि बड़े नोटों को बंद करके भ्रष्टाचार का सफाया करना चाहिए।

नायडू ने हाल ही मुख्यमंत्रियों के उस कमेटी के हेड बनाए गए थे जिन्हें कैशलेस इकॉनमी के लिए रोडमैप तैयार करना था। उन्होंने ट्वीट करते हुए था कि यह टीडीपी की नैतिक जीत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें