रॉबर्ट वाड्रा जमीन मामले से जुड़े जस्टिस ढींगरा कमीशन की रिपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में पीएमओ और सीएमओ की कोई भूमिका नहीं है।
Baseless to say that PMO or CMO is involved in this: Venkaiah Naidu on Justice Dhingra commission report on Vadra land deal pic.twitter.com/jWOlAaxeFP
— ANI (@ANI_news) April 28, 2017
हरियाणा सरकार द्वारा गठित ढींगरा कमीशन ने अपनी जांच में पाया कि सोनिया गांधी के दामाद और बिजनेसमैन वाड्रा ने साल 2008 में बिना एक पैसा निवेश किये कम से कम 50.50 करोड़ रुपये की कमाई की। कमीशन ने वाड्रा द्वारा खरीदी गई जमीन की जांच के भी आदेश दिए हैं। आरोप है कि सरकारी विभागों से मिलीभगत करके पूरी डील को अंजाम दिया गया।
बता दें कि यह कमीशन 2015 में वाड्रा की कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटेलिटी और रियल्टी सेक्टर की दिग्गज डीएलएफ की जांच के लिए हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित की गई थी।