फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagpur Curfew Update: नागपुर हिंसा के बाद सुधर रहे हालात, कई इलाकों में राहत; कुछ में अभी भी सख्त निगरानी

Sat, 22 Mar 2025 10:18 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीते 17 मार्च को दो गुटो में फैली सांप्रदायिक हिंसा के चलते राज्य भर में बातचीत तेज है। जहां आज पहली बार सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर का दौरा किया। साथ ही सुरक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए नागपुर पुलिस ने अब कई जगहों पर लगे कर्फ्यू को खत्म किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा ने महाराष्ट्र की सियासत में गर्माहट तेज कर रखा है। इसी बीच जमिनी स्तर पर स्थिति समान्य होता देथ नागपुर पुलिस ने कई थाना क्षेत्रों में लगाए गए कर्फ्यू में ढील दी है। शनिवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब नागपुर के 11 में से 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू हटा लिया गया है या उसमें ढील दी गई है।

इन जगहों पर कर्फ्यू में हुई ढील

विज्ञापन

देखा जाए तो आयुक्त रविन्द्र कुमार सिंघल ने पहले नंदनवन और कपिलनगर में कर्फ्यू हटा दिया था और बाद में जोन 3 के पंचपावली, शांतिनगर, लकड़गंज तथा जोन 4 के सक्करदरा और इमामवाड़ा क्षेत्रों से भी कर्फ्यू हटा दिया गया। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में अभी भी कर्फ्यू जारी है, जैसे कोतवाली, तहसील और गणेशपेठ थाना क्षेत्रों में, लेकिन अब शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक आवश्यक खरीदारी के लिए ढील दी गई है।

ये भी पढ़ें:- Nagpur Violence: क्या नागपुर हिंसा में था बांग्लादेशी कनेक्शन? सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिया सवालों का जवाब
विज्ञापन


हिंसा में घायल इरफान अंसारी की मौत
17 मार्च की हिंसा में घायल इरफान अंसारी की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई, जिसके बाद यशोधरानगर थाना क्षेत्र में कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी गई है। पुलिस ने बताया कि हिंसा के दौरान 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और इस सिलसिले में अब तक कुल 112 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

दंगाइयो को ही भरना होगा नुकसान
इसी बीच हिंसा के बाद पहली बार सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर का दौरा किया। जहां उन्होंने शहर में कानून व्यवस्था के संबंध में नागपुर पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद कार्रवाइयों पर बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह की वजह से हालात बिगड़े। हमने दंगाइयों की पहचान कर ली है। हम नुकसान की भरपाई उनसे ही करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी पुलिस को निशाना बनाया, उन उपद्रवपियों को अब परिणाम भुगतने होंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  Nagpur Violence Case: नागपुर हिंसा मामले में हामिद इंजीनियर गिरफ्तार, शुक्रवार देर रात पुलिस की कार्रवाई

गौरतलब है कि बीते 17 मार्च को नागपुर के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर पथराव और आगजनी की खबरें आईं थीं। ऐसी अफवाह थी कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन के दौरान पवित्र शिलालेखों वाली चादर को नुकसान पहुंचाया गया, जिसके बाद दो गुटो में हिंसा भड़क उठी। जहां देखतें ही देखते नागपुर दहल उठा।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें