फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपुर पुलिस ने ‘कुछ कुछ होता है’ मीम के साथ लोगों से मास्क पहनने का किया अनुरोध

Thu, 28 May 2020 11:34 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
विज्ञापन
नागपुर पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए मीम बनाया है - फोटो : Twitter
विज्ञापन

कोविड-19 संकट के समय घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने पर जोर देने की कवायद के तौर पर महाराष्ट्र में नागपुर पुलिस ने 1998 में आई शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ की एक तस्वीर का इस्तेमाल कर मीम पोस्ट करके बड़ा दिलचस्प तरीका अपनाया है।

विज्ञापन

ट्विटर पर बुधवार को पोस्ट किए मीम में पुलिस ने फिल्म के एक दृश्य का इस्तेमाल किया है जिसमें खान ने काजोल को गले लगाया हुआ है और साथ ही रानी मुखर्जी का हाथ पकड़ रखा है। पुलिस ने मीम में खान को ‘यू’ (आप), काजोल को ‘गोइंग आउट’ (बाहर जाने) और मुखर्जी को ‘मास्क’ का नाम देते हुए यह संदेश दिया है कि बाहर जाते वक्त मास्क लगाना न भूलें।


नागपुर पुलिस ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर मीम के कैप्शन में लिखा, ‘इस बंधन को टूटने न दें क्योंकि बहुत कुछ होता है।’ नागपुर पुलिस ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बीते महीने घर से बाहर निकलते वक्त लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे इस आदेश का सख्ती से पालन कराने की कोशिश कर रहे हैं और उन लोगों को घर वापस भेज रहे हैं जो बिना मास्क लगाए बाहर निकल रहे हैं।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें