फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपुर : फैसला पसंद नहीं आया तो वकील ने जज को ही जड़ दिया थप्पड़

Thu, 27 Dec 2018 04:22 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नागपुर में बुधवार को एक वकील ने अदालत परिसर में सेशन जज को कथित तौर पर थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना डिस्ट्रिक्ट सेशन कोर्ट की सातवीं मंजिल पर लिफ्ट के बाहर हुई। वरिष्ठ सिविल जज केआर देशपांडे ने आरोप लगाया कि सहायक सरकारी वकील डीएम पराते ने उन्हें कोर्ट के बाहर थप्पड़ मार दिया। आरोपी वकील एक मामले में जज के फैसले के बाद नाराज था।

विज्ञापन


सदर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज सुनील बोंडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस बारे में जब जिले के सरकारी वकील नितिन तेलगोटे से बात की गई तो उन्होंने इसकी निंदा की। तोलगोटे ने कहा कि आरोपी को ऐसा नहीं करना चाहिए था। अगर उसे किसी बात से नाराजगी थी तो उसे उचित ढंग से शिकायत करनी चाहिए थी। समाज वकीलों से इस तरह के आचरण की उम्मीद नहीं करता। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें