फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बारे में ऑडियो क्लिप से फैला रहे थे अफवाह, तीन गिरफ्तार

Sat, 28 Mar 2020 01:40 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नागपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नागपुर में कोरोना वायरस के बारे में अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग कथित तौर पर एक ऑडियो क्लिप भेज रहे थे जिसमें गलत दावा किया गया था कि शहर में कोरोना वायरस रोगियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। यह क्लिप 24 मार्च को वायरल हो गई थी और जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त भूषण कुमार उपाध्याय ने कहा, हमारे साइबर सेल ने कल रात क्लिप फैलाने वाले के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा  कि उनकी पहचान अमित पारधि, जय गुप्ता और दिव्यांशु मिश्रा के रूप में की गई। उन पर क्लिप प्रसारित करने का संदेह है।

पुलिस के अनुसार, तीनों पढ़े-लिखे हैं। उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उपाध्याय ने कहा कि हम उन्हें आज अदालत में पेश करेंगे और पुलिस हिरासत की मांग करेंगे। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अफवाहें ना फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को चार व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई जिससे शहर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या नौ पहुंच गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें