फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगालैंड: यूडीए के अध्यक्ष टीआर जिलियांग ने कहा- नगा राजनीतिक मुद्दे का निकलेगा सौहार्दपूर्ण हल

Sun, 08 May 2022 07:04 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, कोहिमा।।
विज्ञापन
यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस के अध्यक्ष टीआर जिलियांग। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस (यूडीए) के अध्यक्ष टीआर जिलियांग ने उम्मीद जताई है कि नगा राजनीतिक मुद्दे (एनपीआई) का सौहार्दपूर्ण हल निकलेगा।

विज्ञापन


हाल में केंद्र सरकार के वार्ताकार एके मिश्रा की यात्रा इसी इरादे से हुई थी। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री नेफियू रियो, उपमुख्यमंत्री वाई पैटन और राज्यसभा सांसद केजी केने की नई दिल्ली में वार्ता हुई थी। इसके बाद एके मिश्रा नगालैंड के दौरे पर आए और करीब एक सप्ताह तक यहां रहे।
विज्ञापन


जिलियांग शुक्रवार को चुमुकेदिमा जिले में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एके मिश्रा ने एनएससीएन (आईएम) और नगा राजनीतिक समूहों और स्थानीय लोगों से बात की। उन्होंने उम्मीद जताई है कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच नगा राजनीतिक मुद्दे का सकारात्मक हल निकलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें