नगालैंड, त्रिपुरा और गुजरात के राज्यपालों ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएमओ ने ट्विटर पर तस्वीरें साझा कर तीनों से अलग-अलग बैठकों की जानकारी दी। आरएन रवि, आचार्य देवव्रत और रमेश बैस ने हाल ही में क्रमश: नगालैंड, गुजरात और त्रिपुरा में पदभार संभाला था। देवव्रत गुजरात से पहले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।