फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Temjen Imna Along: वर्ल्ड स्लीप डे पर नागालैंड के मंत्री ने किया ऐसा मजेदार पोस्ट, आप हंसने को हो जाएंगे मजबूर

Fri, 17 Mar 2023 06:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इमना अलोंग तस्वीर में कुर्सी पर आराम वाली मुद्रा में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, वर्ल्ड स्लीप डे की शुभकामनाएं! आइए हम छोटी आंखों वाले लोगों की सराहना करने के लिए वक्त निकालें।
विज्ञापन
नगालैंड के मंत्री तेमजेन इमना अलोंग - फोटो : ट्विटर/तेमजेन इमना अलोंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज दुनियाभर में वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जा रहा है। इस दिन को अच्छी और स्वस्थ नींद के लाभों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर नगालैंड सरकार के मंत्री तेमजेन इमना अलोंग ने सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट के साथ अपने प्रशंसकों को बधाई दी है। इमना अलोंग सोशल मीडिया पर अपनी चुटीली पोस्ट के लिए काफी लोकप्रिय हैं। 

विज्ञापन


इमना अलोंग ने ट्विटर पोस्ट में एक इवेंट की तस्वीर साझा की है। इसमें वह कुर्सी पर आराम वाली मुद्रा में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, वर्ल्ड स्लीप डे की शुभकामनाएं! आइए हम छोटी आंखों वाले लोगों की सराहना करने के लिए वक्त निकालें, जो हमें याद दिलाते हैं कि 24X7 जागना हमेशा एक विकल्प नहीं होता है!

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता ने राहुल गांधी की तस्वीर पर ली चुटकी; बोले- मानना पड़ेगा, अलग लेवल का आत्मविश्वास
विज्ञापन


इस पोस्ट को 78 हजार से ज्यादा बार देखा गया है। ट्विटर पोस्ट को चार हजार से ज्यादा लाइक्स और बहुत सारी प्रतिक्रियाएं मिली हैं। लोगों को यह पोस्ट काफी पसंद आई है। कई लोगों ने बताया कि यह उन लोगों पर एक छोटा सा व्यंग्यात्मक कटाक्ष है, जो शारीरिक स्थिति को लेकर दूसरों को निशाना बनाते हैं। 
विज्ञापन

 
एक यूजर ने लिखा, सर..आपके पास हंसाने की एक महान भावना है। इसके अलावा आप अपने द्वारा लिखी गई लाइनों से कुछ और कहते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, सर..आप मजाक कर रहे हैं। वास्तव में खुद पर हंसने के लिए विनम्रता की आवश्यकता होती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें