फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Elections: ENLU ने आगामी नगालैंड विधानसभा चुनाव में भाग लेने का लिया संकल्प

Mon, 23 Jan 2023 06:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा

सार

पूर्वी नगालैंड विधायक संघ (ईएनएलयू) ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाग लेने का संकल्प लिया है। 
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी नगालैंड विधायक संघ (ईएनएलयू) ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाग लेने का संकल्प लिया है। 

विज्ञापन


भाजपा ने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से उन निर्वाचन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया, जिन्होंने राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों वाले बैनर और होर्डिंग्स को हटाने के बजाय उससे छेड़छाड़ की। त्रिपुरा में 21 जनवरी से आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद निर्वाचन अधिकारी सार्वजनिक स्थानों से राजनीतिक दलों के सभी होर्डिंग, पोस्टर और झंडे हटा रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के संसदीय कार्य मंत्री रतन लाल नाथ ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में, यह देखा गया कि कुछ निर्वाचन अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों से प्रधानमंत्री की तस्वीरों को हटाने के बजाय उनकी तस्वीरों पर काली स्याही लगा दी। हमने मुख्य निर्वाचन अधिकारी गीते किरणकुमार दिनकरराव के समक्ष इस मुद्दे को उठाया और उनसे ऐसे कृत्यों में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


त्रिपुरा: वाम दल उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और वाम मोर्चा द्वारा मंगलवार को उम्मदीवारों की सूची जारी करने की संभावना है, क्योंकि कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे का समझौता पूरा होने के करीब है। माकपा के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 16 फरवरी को होगा और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 30 जनवरी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें