फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगालैंड के मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग ने दिया इस्तीफा

Sun, 19 Feb 2017 08:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंसा प्रभावित राज्य नगालैंड की राजनीति में नाटकीय बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग ने पद छोड़ने की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में भी जेलियांग के पद छोड़ने की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन


सोमवार को नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव होगा। इसके बाद 11 बजे डेमोक्रेटिक अलायंस ऑफ नगालैंड की बैठक होगी।

सूत्रों ने बताया कि 60 सदस्यीय विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के एक मात्र सांसद नेइफियू रियो के पास 49 विधायकों का समर्थन है। इसमें आठ निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं।

पार्टी अध्यक्ष डॉ. शुरहोजेली लिइजित्सु को केवल तीन विधायकों का समर्थन प्राप्त है। विधानसभा अध्यक्ष चोतिसु साजो पार्टी अध्यक्ष के साथ बताए जा रहे हैं। वैसे राजनीतिक पंडितों का कहना है कि सोमवार को होने वाली कई बैठकों के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें