फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगालैंड विधानसभा के अध्यक्ष विखो-ओ योशू का निधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

Tue, 31 Dec 2019 10:13 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
विज्ञापन
नगालैंड की विधानसभा के अध्यक्ष विखो-ओ-योशू - फोटो : social media
विज्ञापन

नगालैंड विधानसभा के अध्यक्ष विखो-ओ-योशू का मुंबई के एक निजी अस्पताल में सोमवार देर रात निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने जानकारी दी कि वह पिछले कई महीनों से फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे। वह 67 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर योशू को श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन



प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि नगालैंड की विधानसभा के अध्यक्ष विखो-ओ-योशू के निधन से बेहद दुखी हूं। वह एक मेहनती नेता थे जिन्होंने अपना जीवन नगालैंड की प्रगति के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

इस साल के शुरू में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी(एनडीपीपी) के नेता योशू के फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित होने का पता चला जिसके बाद से उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके परिवार में उनकी पत्नी तथा 10 बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि योशू के पार्थिव शरीर को मंगलवार को विमान के जरिए नगालैंड लाया जाएगा। 
विज्ञापन


योशू कोहिमा जिले की दक्षिणी अंगामी-1 निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। साल 2008 और 2013 में वह नगा पीपल्स फ्रंट (एनडीएफ) के टिकट पर जीते और कई विभागों में सलाहकार और संसदीय सचिव के तौर पर सेवा दी। वह 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले एनडीपीपी में शामिल हो गए।

वह दक्षिणी अंगामी-1 सीट से 2018 में लगातार तीसरी बार जीते और राज्य विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने योशू के निधन पर शोक जताया है। राज्यपाल ने कहा, विखो-ओ योशू के निधन के साथ ही नगालैंड लोगों ने एक बड़ा और प्रतिष्ठित नेता खो दिया। 

अपने शोक संदेश में सीएम रियो ने कहा कि योशू एक दयालु और सौम्य इंसान थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं नगालैंड विधानसभा के अध्यक्ष के निधन से काफी दुखी हूं। नगालैंड ने एक महान नेता खो दिया। इस बीच, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) रहाखो ने कहा कि नगालैंड में सोमवार से तीन दिन का शोक घोषित किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें