फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगालैंड चुनाव: रिजिजू बोले- बीफ कोई मुद्दा नहीं, BJP सिर्फ विकास चाहती है

Sun, 04 Mar 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
किरण रिजिजू - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्वोत्तर के राज्यों त्रिपुरा और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। नागालैंड में भाजपा करीब-करीब सरकार बनाने की ओर है और यहां कभी राजनीतिक मुद्दा बन चुके बीफ पर फिर सवाल उठे हैं। बीफ को लेकर विवादित बयान दे चुके केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से पूछा गया कि बीफ बैन पर क्या कहेंगे?

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजिजू ने कहा कि बीफ कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस ने इसे भूनाने की कोशिश की थी, लेकिन भाजपा सिर्फ नागालैंड के विकास पर ध्यान केंद्रीत करना चाहती है।

बता दें कि नागालैंड विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों ने 30 सीटें हासिल की है, जबकि एनपीएफ ने 27 सीटें हासिल की है और कांग्रेस का शून्य पर रही है। साथ ही अन्य 3 सीटों पर निर्दलीय जीते हैं।
विज्ञापन


नायडु ने दिया बीफ पर ये बयान
उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडु ने एक कार्यक्रम के दौरान बीफ पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने बीफ और किस फेस्टिवल को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि अगर आपको बीफ खाना है तो खाइए, इसके फेस्टिवल मनाये जाने की क्या जरूरत है। इसी तरह उन्होंने किस फेस्टिवल पर भी सवाल उठाया। उपराष्ट्रपति मुंबई के आरए पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स ऐंड इकॉनमिक्स के प्लैटिनम जुबली प्रोग्राम में शिरकत करने पहुंचे थे। वेंकैया नायडू ने कहा कि अगर आपको बीफ खाना है तो खाइए, इसके लिए फेस्टिवल मनाने की क्या जरूरत है।

अगर आपको किस करना है तो करिए लेकिन फेस्टिवल आयोजित करने या किसी की इजाजत लेने की क्या जरूरत है। उन्होंने अफजल गुरु का भी जिक्र करते हुए कहा कि लोग अफजल गुरु का नाम जपते रहते हैं। यह क्या हो रहा है। उसने हमारी संसद पर हमला करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें