फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: पुणे में गणेश पंडाल में लगी भीषण आग; भाजपा अध्यक्ष नड्डा बाल-बाल बचे, बाहर निकाला गया

Tue, 26 Sep 2023 11:27 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fire in Ganpati Pandal: दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि साने गुरुजी गणेश मित्र मंडल द्वारा लगाए गए पंडाल में आतिशबाजी के कारण आग लगी ऐसा लगता है। पुणे शहर भाजपा अध्यक्ष धीरज घाटे और सुरक्षाकर्मी  भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की प्रतिकृति पंडाल से बाहर ले जाते देखे गए।
विज्ञापन
गणपति पंडाल में पूजा करते जेपी नड्डा (बाएं) और पंडाल में लगी आग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पुणे में भगवान गणेश के पंडाल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जहां मंगलवार शाम को पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के साथ पूजा करने के दौरान आग लग गई। घटनास्थल के दृश्यों में नड्डा को कार्यक्रम स्थल से सुरक्षित बाहर निकालते हुए दिखाया गया है, जबकि आग शहर के बीचो-बीच लोकमान्य नगर इलाके में अस्थायी पंडाल के ऊपरी हिस्से में लगी हुई है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) सुहैल शर्मा ने कहा कि गणेश पंडाल में नड्डा के दौरे के दौरान आग लगने के बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने तुरंत स्थानीय सहयोग से कार्रवाई की और दमकल इकाइयों को तैनात किया गया।

विज्ञापन


दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि साने गुरुजी गणेश मित्र मंडल द्वारा लगाए गए पंडाल में आतिशबाजी के कारण आग लगी ऐसा लगता है। पुणे शहर भाजपा अध्यक्ष धीरज घाटे और सुरक्षाकर्मी  भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की प्रतिकृति पंडाल से बाहर ले जाते देखे गए। आग लगते ही इलाके में बारिश शुरू हो गई, जिससे आग पर काबू पाया जा सका।  डीसीपी शर्मा ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष शहर के कोथरूड इलाके में भगवान गणेश के एक अन्य पंडाल में आरती में शामिल होने के लिए मौके से रवाना हुए। उन्होंने कहा, ''आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया और कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।"  शर्मा ने कहा कि गणेश मंडल के सदस्यों द्वारा अतिथियों के स्वागत के लिए लगाए गए पटाखों के कारण आग लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें