भारत में बड़े शहर हों या छोटे हर जगह समाचार पत्रों का उपयोग खाद्य सामग्री को रखने अथवा उसमें रख के खाने के लिए दिया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने इस पर चिंता जाहिर की है और भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधीकरण (एफएसएसएआई) को इस संबंध में जरुरी दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी.नड्डा ने खाने-पीने की चीजों को पैक करने के लिए अखबार के कागज का इस्तेमाल बंद करने के लिए एफएसएसएआई को दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा है।