फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंकाई गैंगस्टर की रहस्यमयी मौत, रॉ की टीम ने सीबीसीआईडी के अधिकारियों से की मुलाकात

Thu, 06 Aug 2020 08:26 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, कोयंबटूर
विज्ञापन
raw intelligence agency
विज्ञापन

अनुसंधान और विश्लेषण विंग (रॉ) के अधिकारियों ने हाल ही में श्रीलंका के एक गैंगस्टर की मौत मामले में सीबीसीआईडी की टीम से मुलाकात की। एक अधिकारी ने बताया कि रॉ की पांच सदस्यीय टीम ने यहां सीबीसीआईडी के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर मामले को समझा।

विज्ञापन


मद्दुमेज लसंथा चंदाना परेरा उर्फ अंगोड़ा लोक्का की मौत की जांच का जिम्मा संभालने वाली अपराध शाखा सीआईडी पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर गौर करने के लिए सात विशेष टीमों का गठन किया है, जिसमें उसके अवैध रूप से रहने और आधार कार्ड प्राप्त करने के लिए जाली दस्तावेज बनाना शामिल है।

अधिकारी के अनुसार, रॉ की टीम कल शहर में थी और सीबीसीआईडी के पुलिस महानिरीक्षक के. शंकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की, क्योंकि लोक्का द्वीपीय देश में कई गंभीर अपराधों के सिलसिले में वांछित था और इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि टीम ने कथित तौर पर लोक्का के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज एकत्र किए। लोक्का का नाम आधार कार्ड में प्रदीप सिंह था, जिसे 3 जुलाई को कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ा और यहां एक निजी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। एक सरकारी अस्पताल में शव परीक्षण के बाद, शव को मदुरै ले जाया गया और अंतिम संस्कार किया गया।

श्रीलंका में मीडिया ने खबर दी थी कि गैंगस्टर को भारत में जहर देकर मार दिया गया, जिसके बाद श्रीलंका की पुलिस ने सूचना के लिए कोयंबटूर पुलिस की मदद मांगी थी।

शहर की पुलिस ने रविवार को शिवकामी सुंदरी, ज्ञानेश्वरन और एक श्रीलंकाई महिला अमानी थानजी को लोक्का के लिए आधार कार्ड बनाने के लिए जाली दस्तावेज बनवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें