रेडियो पर प्रसारित कार्यक्रम 'मन की बात' के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'टाउन हॉल' के माध्यम से जनता से सीधा संवाद करेंगे। केंद्र सरकार के Mygov.in के दो साल पूरा होने पर दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री रविंशकर प्रसाद ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सरकार जनता तक सीधे पहुंचना चाहती है, जिसके लिए कोशिश की जा रही है। Mygov.in के माध्यम से वे लोग अपनी बात रख सकते हैं जो टीवी और रेडियो पर अपनी बात नहीं रख सकते हैं। टाउनहाल के दौरान ही एक ऐप भी लॉन्च किया गया। इसे दिल्ली विश्वविद्यालय के दो स्टूडेंट्स और तीन दोस्तों ने मिलकर तैयार किया है।
टाउन हॉल में सरकार की वेबसाइट MyGov पर जुड़े हुए एक्टिव और रजिस्टर्ड यूजर्स को इनवाइट किया गया है।
In two years @mygovindia has become an example of participative democracy through digital medium. #MyDayAtMyGov pic.twitter.com/TNuN2nSEkz
— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) August 6, 2016
Our @PMOIndia @narendramodi calls himself Pradhan Sevak and that reflects the people centric change in governance. #MyDayAtMyGov
— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) August 6, 2016
I would like @mygovindia to become platform to showcase achievements of those common people who don't get space on TV etc. #MyDayAtMyGov
— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) August 6, 2016