फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: म्यांमार में राहत-बचाव कार्यों के लिए भारत ने भेजे 80 NDRF कर्मी, दल में खोजी कुत्ते भी शामिल

Sat, 29 Mar 2025 03:52 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने भूकंप प्रभावित म्यांमार में राहत और बचाव कार्य के लिए 80 एनडीआरएफ कर्मियों का दल भेजा है। इस दल में खोजी कुत्तों को भी शामिल किया गया है। इस दल के आज शाम तक म्यांमार पहुंचने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से म्यांमार के लिए रवाना होती एनडीआरएफ की टीम - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत भूकंप प्रभावित म्यांमार की मदद के लिए आगे आया है। देश ने राहत और बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के 80 कर्मियों का दल म्यांमार भेजा है। इसमें खोजी कुत्ते भी शामिल हैं। अधिकारियों ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह कदम 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत उठाया गया है। इससे पहले भी भारत ने दो मौकों पर विदेश में एनडीआरएफ को तैनात किया है, इनमें 2015 में नेपाल भूकंप और 2023 में तुर्किये में आया भूकंप शामिल है। 

विज्ञापन


आज शाम तक म्यांमार पहुंचेगा बचाव दल
एनडीआरएफ कर्मियों को म्यांमार में सहायता प्रदान करने के लिए मजबूत कंक्रीट कटर, ड्रिल मशीन, हथौड़े आदि जैसे भूकंप बचाव उपकरणों के साथ तैनात किया जा रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से एक अधिकारी ने बताया, '80 एनडीआरएफ कर्मियों की एक टीम गाजियाबाद के हिंडन से भारतीय वायुसेना के दो विमानों में म्यांमार के लिए रवाना की गई है। टीम के शनिवार शाम तक म्यांमार पहुंचने की उम्मीद है।' 

ये भी पढ़ें: Earthquake: भारत मदद के लिए आगे आया, यांगून पहुंची राहत सामग्री; पीएम मोदी ने म्यांमार के जनरल से की बात
विज्ञापन


पीके तिवारी करेंगे टीम का नेतृत्व
अधिकारी के अनुसार, गाजियाबाद में स्थित 8वीं एनडीआरएफ बटालियन के कमांडेंट पीके तिवारी शहरी खोज और बचाव (यूएसएआर) टीम का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ टीम अंतरराष्ट्रीय खोज एवं बचाव सलाहकार समूह (INSARAG) के मानदंडों के अनुसार म्यांमार में ढही संरचना की खोज एवं बचाव अभियान का काम करेगी। इसके लिए वह अपने साथ बचाव कुत्तों को भी साथ ले गई है। 

विज्ञापन


इससे पहले भारत ने भेजी 15 टन राहत सामग्री
इससे पहले, भारत ने शनिवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के सी130जे सैन्य परिवहन विमान पर म्यांमार के यांगून शहर में लगभग 15 टन राहत सामग्री भेजी। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विनाशकारी भूकंप पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत म्यांमार और थाईलैंड को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। 

ये भी पढ़ें: Earthquake: 24 घंटे में 15वीं बार कांपी म्यांमार की धरती, 4.3 तीव्रता का आया भूकंप; लोगों में दहशत

म्यांमार-थाईलैंड में भूकंप ने मचाई भारी तबाही
बता दें कि म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार को आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई। भूकंप के तेज झटकों से इमारतें, पुल और अन्य संरचनाएं नष्ट हो गईं। अकेले म्यांमार में कम से कम 1,002 लोगों के मारे जाने की खबर है और सैकड़ों लोग लापता हैं। वहीं, भूकंप में अभी तक 1500 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें