दूरसंचार नियामक ट्राई के चेयरमैन आरएस शर्मा ने बुधवार को कहा कि सोशल मीडिया पर आधार नंबर शेयर करने के कारण उनके बारे में कोई जानकारी नहीं खोजी गई।
हालांकि इस बीच उन्होंने माना कि सोशल मीडिया नीतियों से संबंधित जटिल मामलों पर चर्चा करने के लिए उपयुक्त मंच नहीं है। बता दें कि शर्मा ने ट्विटर पर अपना आधार नंबर जारी करते हुए खुद की जानकारी चोरी करने की चुनौती दी थी।
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह सकता हूं कि आधार से मेरे बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं की गई। यह सभी जानकारी आधार के बिना ही हासिल की गईं थी। जो कुछ भी खोजने की कोशिश की गई थी, उसे आधार के बिना भी जाना जा सकता है।