फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: एमवीए नेताओं ने की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात, डिप्टी स्पीकर पद की मांग की

Sun, 08 Dec 2024 03:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई के आजाद मैदान महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सोने की चेन, मोबाइल फोन और कुल मिलाकर 12 लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। उन्होंने विपक्षी गठबंधन के घटक दलों में से एक के लिए डिप्टी स्पीकर के पद की मांग की। गठबंधन ने सीएम फडणवीस से कहा कि विपक्ष विधानसभा के स्पीकर को निर्विरोध चुने जाने की अनुमति देगा, लेकिन इसके साथ ही वे चाहते हैं कि सत्तापक्ष प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्हें डिप्टी स्पीकर का पद दें। बाद में एमवीए के नेताओं ने विधानसभा में गठबंधन की रणनीति पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की। 
विज्ञापन



शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सोने की चेन समेत 12 लाख रुपये की चोरी
मुंबई के आजाद मैदान महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सोने की चेन, मोबाइल फोन और कुल मिलाकर 12 लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है। आजाद मैदान पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 

बता दें कि आजाद मैदान में महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके बाद एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राजनीति और सिनेमा जगत के कई सितारे मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें