फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MVA: शिंदे सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी एमवीए, शीतकालीन सत्र से पहले निकाला जाएगा मार्च

Tue, 06 Dec 2022 06:54 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह राजनीति के लिए मार्च नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र के गौरव की लड़ाई है। महा विकास अघाड़ी में सभी दलों, संगठनों और व्यक्तियों से डरपोक महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ हमारे साथ आने की अपील करते हैं।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने सोमवार को एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार की नीतियों के खिलाफ 17 दिसंबर को मुंबई में एक सर्वदलीय विरोध मार्च की घोषणा की। नागपुर में राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले यह मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह राजनीति के लिए मार्च नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र के गौरव की लड़ाई है। महा विकास अघाड़ी में सभी दलों, संगठनों और व्यक्तियों से डरपोक महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ हमारे साथ आने की अपील करते हैं, जो कर्नाटक के मुख्यमंत्री द्वारा महाराष्ट्र के खिलाफ दिए गए अपमानजनक बयानों के सामने भी नहीं टिक सकती है।

उन्होंने राकांपा नेता अजित पवार के आवास पर एमवीए नेताओं की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एमवीए का विरोध मार्च सुबह 11 बजे भायखला के जीजामाता उद्यान से शुरू होकर सीएसएमटी के आजाद मैदान तक जाएगा। ठाकरे ने कहा यह एक विशाल विरोध मार्च होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें