फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामला : पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के आवास समेत 5 परिसरों में सीबीआई ने मारा छापा

Fri, 17 Aug 2018 11:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के घर में सीबीआई का छापा।.
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम यौन शोषण केस के सिलसिले में सीबीआई ने बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के आवास सहित पांच परिसरों की शुक्रवार सुबह तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने मंजू वर्मा के पांच परिसरों के अलावा एनजीओ संचालक ब्रजेश ठाकुर, उसके मित्रों और रिश्तेदारों के सात परिसरों पर भी तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, पूर्व सामाजिक कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पटना स्थित तीन और मोतिहारी व भागलपुर स्थित एक एक परिसरों पर छापेमारी की गई। वर्मा ने इस मामले में अपने पति पर आरोप लगने के बाद पिछले हफ्ते ही अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। वर्मा के पति पर आरोप है कि वह उस शेल्टर होम का नियमित दौरा करते थे जहां नाबालिग बच्चियों का कथित यौन शोषण हुआ था। 

बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने शेल्टर होम यौन शोषण मामले में आश्रय गृह के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सेवा संकल्प एवं विकास समिति द्वारा संचालित शेल्टर होम के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों पर वहां रहने वाली लड़कियों को प्रताड़ित करते और उनका यौन शोषण करने के आरोप हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें