कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को दरगाह आला हजरत पर हाजिरी देने पहुंचे। यहां सबसे पहले वह दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) के निवास पर उनसे मिलने पहुंचे। चार मिनट की गुफ्तगू के बाद जब राहुल गांधी चलने को हुए तो सुब्हानी मियां ने कहा- मुस्लिम तो आ ही जाएगा, हिंदू वोटों पर ध्यान दें।
इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी की सुब्हानी मियां से मुस्लिम मुद्दों पर बातचीत हुई। इसमें सुब्हानी मियां ने राहुल गांधी से कांग्रेस मुस्लिम एजेंडा पूछा। उन्होंने कहा कि जिन प्रांतों में कांग्रेस की सरकार है वहां वह मुस्लिमों के लिए क्या कर रहे हैं।
साथ ही यह बात भी रखी कि राजनीति में बरेलवी मसलक को नजरअंदाज किया जाता रहा है। हर बड़े-बड़े ओहदों पर दूसरे मसलक के लोग ही बैठे हैं। इस पर उन्होंने भरोसा दिलाया। सुब्हानी मियां के दामाद आसिफ मियां ने कहा कि उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड और वक्फ बोर्ड का गठन नहीं हुआ है। इनका गठन कराना चाहिए।