राम मंदिर बनाए जाने की अपील करने वाला बैनर
- फोटो : india today
उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत में बीजेपी सरकार आने के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर लगातार जोर दिया जा रहा है। एक तरफ योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ली, वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दोनों समुदायों को बैठकर इस मसले को हल करने की सलाह दी।
इसके बाद से ही विवादित जगह पर राम मंदिर बनाने की मुहीम जोरों पर है। प्रदेश में एक मुस्लिम संगठन ने लखनऊ में बड़े-बड़े बैनर लगाकर अयोध्या में राम मंदिर बनने का समर्थन किया है। 'श्रीराम मंदिर निर्माण मुस्लिम कार सेवक मंच' संगठन के अध्यक्ष आजम खान ने ऐसे करीब 10 होर्डिंग्स इलाके में लगवाए हैं।
ऐसा करने के बाद से ही आजम को कथित तौर पर जान से मारने की धमकियां मिलने लगी है। उन्होंने कहा कि "फोन पर मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कहा जा रहा है कि अगर बोलना है तो मस्जिद बनाए जाने के पक्ष में बोलो नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। इतना ही नहीं मुझे मुंह बंद रखने के लिए रिश्वत देने की कोशिश की गई"।