फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों के पास काम नहीं है इसलिए वो ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं: आजम खान

Fri, 17 Feb 2017 09:10 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हमेशा विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान एक बार फिर नए विवाद में फंस गए हैं। आजम खान ने इलाहाबाद की चुनावी रैली के दौरान कहा कि मुस्लिम इस वजह से ज्यादा बच्चे पैदा करता है क्योंकि वो बेरोजगार है।
विज्ञापन


आजम बोले "मुस्लिम बेरोजगार हैं जिस वजह से वो ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं, उनके पास कोई काम नहीं है।" आजम ने आगे कहा कि "अगर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को काम मिले तो वो ऐसा नहीं करेंगे।"

मुस्लिम समुदाय के लोगों को आकर्षित करने के लिए आजम ने कहा कि हिंदुओं के पास रोजगार है इसलिए वो ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करते। खान ने चुटकी लेते हुए कहा कि हिंदुओं ने मुस्लिमों से ज्यादा बच्चे पैदा करना सीखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका बयान महिलाओं की मर्यादा को गिराता है

आजम खान - फोटो : demo pic
आजम खान ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज के उस बयान का जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि "जनसंख्या लगातार बढ़ रही है जिसकी वजह से देश में समस्याएं बढ़ रही हैं, लेकिन इसके लिए हिंदू जिम्मेदार नहीं है। जो चार बीवियों और 40 बच्चों की बात करते हैं वो इसके लिए जिम्मेदार हैं।

आजम ने रैली के दौरान पीएम मोदी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पीएम ने 2 साल में 80 करोड़ के कपड़े पहने। पीएम इतने महंगे कपड़े पहनेगा तो हिंदुस्तान का क्या होगा।

बच्चों को लेकर दिए आजम के बयान पर समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा कि ऐसा कोई कारण नहीं  है जिसकी वजह से विवाद हो। वहीं बसपा और भाजपा ने खान के बयान की कड़ी आलोचना की है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि उनका बयान महिलाओं की मर्यादा को गिराता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें