दुनियाभर में तीन तलाक के मुद्दे को लेकर बहस जारी है। कुछ लोग इसका समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस बिल के विरोध में खड़े हैं। लेकिन इसी बीच सवाल उठ रहा है क्या मुस्लिम महिलाएं भी तीन तलाक से छुटकारा चाहती हैं?
पोल के जवाब में हमें कुल 4781 वोट मिले। इनमें 81.7 फीसदी (3906 वोट) पाठकों ने माना कि हां मुस्लिम महिलाएं भी तीन तलाक से छुटकारा चाहती हैं, जबकि 18.3 फीसदी (875 वोट) पाठकों ने माना कि मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक से छुटकारा नहीं चाहती हैं।