अफगानिस्तान में तालिबानी लड़ाके
- फोटो : पीटीआई
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने शुक्रवार को अफगानिस्तान में हालात को लेकर एक बयान जारी किया। इसमें मंच ने वहां कि स्थितियों को नाजुक और पूरी दुनिया के लिए चिंता का कारण बताया। बयान में कहा गया है कि जब से तालिबान ने अफगानिस्तान में सत्ता संभाली है, वहां के सही इस्लाम को मानने वाले और कुरान के अनुसार चलने वाले सच्चे मुसलमानों का तालीबानी कट्टरपंथी प्रताड़ित कर रहे हैं।
बयान में कहा गया कि भारत के मुसलमान तालिबान का विरोध करते हैं। अफगानिस्तान में बेकसूरों पर जुल्म हो रहे हैं, जो इस्लाम के नाम पर बदनुमा दाग हैं। इसके अलावा तालिबान का समर्थन करने वाले सपा सांसद शफीकुर्रहमान और शायर मुनव्वर राणा आदि की भी आलोचना की गई है। बयान में कहा गया है कि तालिबान का समर्थन करने वाले लोग कभी इस्लाम के पैरोकार हो ही नहीं सकते हैं।