फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु तौहीद जमात के सदस्यों ने मुस्लिम पहनावे में परिवार के साथ सीएए का विरोध किया

Sat, 28 Dec 2019 08:49 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चेन्नई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तमिलनाडु में शनिवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में मुस्लिम संगठन तमिलनाडु तौहीद जमात के सैकड़ों सदस्यों ने मुस्लिम पहनावे में परिवारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी अलंदुर अदालत के पास इकट्ठा होकर ,नारे लगाए और तख्तियां, पार्टी के झंडे लेकर नागरिकता अधिनियम को वापस लेने की मांग की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई, प्रदर्शन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

इस हफ्ते की शुरुआत में राज्य विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल डीएमके ने अपने समर्थको के साथ यहां नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ एक विशाल रैली निकाली थी और केन्द्र सरकार को नागरिकता कानून के खिलाफ आगे भी आंदोलन करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के अनुसार, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न से बचने के लिए 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर जहां देश भर के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। 
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें