फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: डिप्टी सीएम पर कांग्रेस-जदएस में माथापच्ची, वीरशैव समुदाय के बाद अब मुस्लिम समाज भी कूदा

Tue, 22 May 2018 03:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
एचडी कुमारस्वामी
विज्ञापन

कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (जदएस) के बीच सरकार गठन को लेकर माथापच्ची जारी है। ऐसा लगता है कि इस सरकार के लिए राहें आसान नहीं हैं। क्योंकि उपमुख्यमंत्री पद को लेकर अभीतक बादल छंटे नहीं हैं। सोमवार को कुमारस्वामी ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ बैठक की और उन्हें शपथग्रहण में आने का निमंत्रण दिया। खबर थी कि इस मुलाकात में कैबिनेट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन


अभी तक कैबिनेट के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और जदएस ने खाका तैयार होने के बावजूद भी तस्वीर साफ नहीं है। मगर डिप्टी सीएम और स्पीकर पद को लेकर राज्य की सियासत में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। जहां कांग्रेस राज्य में अपने दो डिप्टी सीएम सहित स्पीकर पद को अपने पास रखना चाहती है। वहीं कुमारस्वामी इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं। अब इस ममाले में मुस्लिम समुदाय भी कूद गया है। 

मुस्लिम संगठनों के एक समूह ने मीडिया के साथ बातचीत की। उन्होंने मांग की है कि वह 7 बार के कांग्रेस विधायक रोशन बेग या फिर समुदाय के किसी और मुस्लिम नेता को नई कैबिनेट में डिप्टी सीएम का पद दें। डिप्टी सीएम के लिए कांग्रेस की तरफ से पहले ही जी परमेश्वर का नाम चर्चा में है। हालांकि दूसरे नाम की अभी चर्चा भी नहीं हुई है। मुस्लिम संगठनों द्वारा रोशन बेग का नाम डिप्टी सीएम के लिए प्रस्तावित करने पर उन्होंने कहा, 'इसमें गलत क्या है? क्यों नहीं? यदि दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा मांगे की जा सकती हैं तो आखिर मेरे समुदाय के लोग क्यों नहीं कर सकते हैं? लेकिन दिन के आखिर में हाईकमान को ही फैसला लेना है।'
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को अखिल भारतीय वीरशैव महासभा ने कुमारस्वामी को पत्र लिखकर मांग की थी कि कांग्रेस के शमानुरु शिवशंकरप्पा को नई सरकार की कैबिनेट में गृहमंत्री का पद दिया जाए। इसी बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले कुमारस्वामी ने बताया है कि शपथग्रहण में कौन-कौन नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा, भाजपा नेताओं के अलावा बहुत से नेता कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। जिसमें राहुल जी, गुलाम नबी आजाद, मायावती जी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, चंद्रबाबू नायडू, स्टालिन और बहुत से लोग आने वाले हैं।
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें