फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया प्रकाश के गाने पर नहीं थम रहा विवाद, खिलाफ हुए मुस्लिम संगठन दर्ज कराया केस

Fri, 16 Feb 2018 06:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
विज्ञापन
priya prakash varrier
विज्ञापन
मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वॉरियर के गाने पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रिया प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कराया है। तर्क है कि यह गाना मुस्लिम समाज के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। उनका कहना है कि गाना पैगंबर मुहम्मद की पत्नी को अपमानजनक ढंग से संदर्भित करता है। 
विज्ञापन


केरल के कुछ मुस्लिम ग्रुप ने इस पर आपत्ति जताई है। इन मुस्लिम ग्रुप का कहना है कि गाने के शब्द गूगल ट्रांसलेट करने पर पता चलता है कि वह इस्लाम के खिलाफ हैं। गाने के शब्द 'माणिक्य मालाराया पोओवी' आने वाली फिल्म "ओरु अदार प्यार" के हैं। 
विज्ञापन

इस गाने को उत्तर केरल के एमए जब्बार द्वारा लिखा गया है

priya prakash varrier
माणिक्या मालाराया पोवी 'एक मपिला गीत है। जो केरल के पारंपरिक मुस्लिम गीत मोप्पला या मलबार से है। यह पैगंबर मोहम्मद और उनकी पहली पत्नी खादीजा के बीच प्रेम का वर्णन करता है। ओरु अदार प्यार फिल्म के निर्देशक उमर लुलू ने कहा कि इस गाने को उत्तर केरल के एमए जब्बार द्वारा लिखा गया है। यह गाना शादी या अन्य किसी सेलिब्रेशन के मौके पर गाया जाता है।  

बता दें कि इस गाने में 18 साल की अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वॉरियर ने अभिनय किया है। गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था। यू ट्यूब पर देखने वालों का भी तांता लग गया। प्रिया की यह पहली फिल्म है लेकिन इस गाने ने उन्हें रातों रात सेलिब्रिटी बना दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें