फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहिरी का वीडियो: मुस्कान के पिता बोले- हम भारत में शांति से रह रहे हैं, हमें बांटने की हो रही कोशिश

Wed, 06 Apr 2022 09:17 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांडया

सार

मुस्कान खान की तारीफ करने वाले जवाहिरी के बारे में पूछे जाने पर पिता ने कहा कि यह अनावश्यक रूप से परेशानी पैदा कर रहा है। हम नहीं चाहते कि वह हमारे बारे में कुछ भी कहे। हम शांति से रह रहे हैं। 
विज्ञापन
आयमान अल-जवाहिरी - फोटो : Wiki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल-कायदा प्रमुख अयमान अल जवाहिरी द्वारा जारी वीडियो बयान से खुद को अलग करते हुए हिजाब विवाद से चर्चा में आई मुस्कान खान के पिता मोहम्मद हुसैन खान ने बुधवार को आतंकवादी संगठन के नेता की टिप्पणियों को गलत करार दिया। हुसैन ने कहा कि वह और उनका परिवार भारत में शांति से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से परिवार की शांति भंग हो रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस और राज्य सरकार सच्चाई का पता लगाने के लिए कोई भी जांच शुरू कर सकती है। हम इसके बारे में कुछ नहीं जानते (वीडियो), हम नहीं जानते कि वह कौन है। मैंने उसे आज पहली बार देखा। उसने अरबी में कुछ कहा है। हम सभी यहां प्यार से और भाइयों की तरह भरोसे के साथ रह रहे हैं। 

विज्ञापन


हम अपने देश में शांति से रह रहे हैं
मुस्कान की तारीफ करने वाले जवाहिरी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, लोग जो चाहते हैं कहते हैं, यह अनावश्यक रूप से परेशानी पैदा कर रहा है। हम अपने देश में शांति से रह रहे हैं, हम नहीं चाहते कि वह हमारे बारे में बात करे, क्योंकि उसका हमसे संबंध नहीं है। यह गलत है, यह हमारे बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश है। श्वेत वर्चस्ववादी और जिहादी संगठनों की ऑनलाइन गतिविधि पर नजर रखने वाले साइट (SITE) इंटेलिजेंस ग्रुप द्वारा प्रदान किए गए अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ अरबी वीडियो क्लिप में जवाहिरी एक कविता भी पढ़ता दिख रहा है, और कह रहा है कि उसने मुजाहिद बहन और उसकी बहादुरी के लिए कविता लिखी है। 

जवाहिरी ने मुस्कान की तारीफ की
अल-कायदा प्रमुख ने वीडियो में कहा, अल्लाह उसे (मुस्कान) हिंदू भारत की वास्तविकता और उसके बुतपरस्त लोकतंत्र के धोखे को उजागर करने के लिए पुरस्कृत करे। इस तरह से जवाहिरी ने अपनी मौत के बारे में अटकलों को भी समाप्त कर दिया। यह जानते हुए कि मुस्कान ने भी वीडियो देखा है, हुसैन खान ने कहा कि जवाहिरी ने जो कुछ भी कहा है वह गलत है। वह (मुस्कान) अभी भी एक छात्रा है, वह पढ़ना चाहती है। लोगों के एक वर्ग की ओर से इस मामले में किसी संबंध का पता लगाने के लिए जांच की मांग के बारे में पूछे जाने पर खान ने कहा कि इसके लिए कानून, पुलिस और सरकार है।
विज्ञापन


कर्नाटक के गृह मंत्री बोले- हिजाब विवाद में थे अनदेखे हाथ
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि यह हिजाब विवाद के पीछे अनदेखे हाथों की संलिप्तता को साबित करता है। उन्होंने कहा कि गृह और पुलिस विभाग के अधिकारी घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं। फरवरी में हिजाब विवाद के दौरान मांड्या में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा मुस्कान खान को हिजाब के साथ कॉलेज में प्रवेश करने का छात्रों के एक समूह ने विरोध किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें