फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बसों में बजेगा म्यूजिक सिस्टम, 'यू स्पेशल' बसें चलाने से छात्रों को होगा विशेष फायदा

Tue, 05 Aug 2025 11:13 PM IST
बशु जैन डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

'यू स्पेशल बसें' नए अवतार में होंगी। इनमें एयर कंडीशन, लाइट्स और आरामदेह सीटों के साथ-साथ म्यूजिक सिस्टम भी होंगे जो इसके स्पेशल सवारियों यानी छात्रों के सफर को एक सुखद अनुभव से भर देंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : x/@gupta_rekha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी जमाने में दिल्ली के छात्रों को बड़ी सहूलियत देने वाली 'यू स्पेशल बसें' एक बार फिर सड़कों पर दिखाई देंगी। लेकिन इस बार ये बसें अपने नए अवतार में होंगी। इनमें एयर कंडीशन, लाइट्स और आरामदेह सीटों के साथ-साथ म्यूजिक सिस्टम भी होंगे जो इसके स्पेशल सवारियों यानी छात्रों के सफर को एक सुखद अनुभव से भर देंगे। दिल्ली के विश्वविद्यालयों के छात्रों को लाने, ले जाने वाली इन बसों का संचालन 1971 से किया जाता था, लेकिन बाद में बसों की कमी के कारण से इन्हें बंद कर दिया गया। अब इन्हें दुबारा सड़कों पर उतारने की तैयारी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक कार्यक्रम में बताया कि छात्रों को विभिन्न इलाकों से राजधानी के अलग-अलग कॉलेजों तक ले जाने के लिए इन बसों को फिर से सड़कों पर उतारा जाएगा। इससे छात्रों को विश्वविद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी। विशेषकर इससे महिला छात्रों को विश्वविद्यालय आने-जाने में कम असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इन बसों में केवल विश्वविद्यालय के छात्र ही सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें