फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चंद्रयात्रा के जश्न' में संगीत प्रस्तुति से बयां की जाएगी भारत के चंद्रयान की कहानी

Tue, 07 Jan 2020 02:46 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
चंद्रयान 1
विज्ञापन

नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) भारत के चंद्र मिशन ‘चंद्रयान’ और इससे जुड़े प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों के सम्मान में एक संगीत प्रस्तुति का आयोजन करेगा। यह प्रस्तुति आगामी 18 जनवरी को टाटा थिएटर में संगीतकार शांतनु मोइत्रा के निर्देशन में सहचरी फाउंडेशन के सहयोग से होगी।

विज्ञापन


इस प्रस्तुति को ‘चंद्रयान भारत की चंद्रयात्रा का जश्न’ नाम दिया गया है। इसमें चांद की भारत यात्रा-प्रक्षेपण से लेकर पहुंचने तक, जैसे पहलुओं को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सफलताओं का वृत्तांत होगा। ध्वनि एवं प्रकाश का मिश्रण इसरो की चांद यात्रा को चार चांद लगाने का काम करेगा।

एनसीपीए में भारतीय संगीत की प्रस्तुति प्रमुख सुवर्णलता राव ने कहा, ‘चंद्रयान भारत के जाने-माने वैज्ञानिकों और देश के हालिया चंद्र मिशन को हमारी ओर से एक उपहार है।’ कार्यक्रम में शांतनु मोइत्रा के साथ कौशिकी चक्रवर्ती (गायन), राकेश चौरसिया (बांसुरी), जयंती कुमारेश (वीणा), अम्बी सुब्रमण्यम (वायलिन), ओजस अढिया (तबला) और श्रीधर पार्थसार्थी (मृदंगम) भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें