फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Myanmar: मुरुगन ने भारत-म्यांमार सीमा पर बसे गांव का किया दौरा, ऐसा करने वाले पहले केंद्रीय मंत्री बने

Sun, 23 Apr 2023 01:48 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, कोहिमा

सार

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री मुरुगन ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों सहित उत्तर-पूर्व के विकास के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता को याद किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने शनिवार को नगालैंड के फेक जिले के अवांग्खू गांव का दौरा किया। भारत-म्यांमार सीमा के नगालैंड सीमा के अवांग्खू का दौरा करने वाले मुरुगन पहले केंद्रीय मंत्री बन गए है। उन्होंने दौरे के दौरान बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए परियोजनाओं की घोषणा की।
विज्ञापन


सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री मुरुगन ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों सहित उत्तर-पूर्व के विकास के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता को याद किया। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि केंद्रीय मंत्री ने अवांग्खू सीमा तक पहले से स्वीकृत दो लेन की सड़क का काम जल्द ही शुरू होगा और इससे सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। मुरुगन ने कहा कि बढ़ते व्यापार और बेहतर कनेक्टिविटी की वजह से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र में व्यावसायिक गतिविधियों में वृद्धि होगी।

नगालैंड में सुअर पालन के विकास पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पशुधन मिशन राज्य के उद्यमियों का समर्थन कर रहा है और कृषि बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी को मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में राज्य सरकार को एनएलएम के तहत सुअर पालन क्षेत्र में लगभग 1770 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लेने के लिए भारत-म्यांमार सीमा का भी दौरा किया। इसके अलावा उन्होंने फेक जिले के चेसेजु गांव का भी दौरा किया, जहां स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान डेरा डाला था।
विज्ञापन


मंत्री ने यह भी घोषणा की कि फेक जिला प्रशासन को बच्चों की फिल्मों की प्रदर्शनी के लिए 14.99 लाख रुपये का अनुदान आवंटित किया गया है। बाद में दिन में, उन्होंने कोहिमा स्थित सूचना और प्रसारण मंत्रालय के जनसंपर्क, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभागों और इकाइयों के अधिकारियों के साथ भी बातचीत की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें