फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: 'बंगाल की राजनीति के लिए कैंसर हैं हिंसा और भ्रष्टाचार', मुर्शिदाबाद की घटना पर राज्यपाल ने जताया गुस्सा

Sat, 23 Nov 2024 12:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि  बंगाल एक महान भूमि है। बंगाल के लोग बहुत संस्कारी है, लेकिन राजनीति खराब है। जैसा कि कहा जाता है, राजनीति इस देश में आखिरी चारा है। बंगाल के लोग इस तरह की चीजों को राजनीति में नहीं रहने देंगे।
विज्ञापन
सीवी आनंद बोस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में कार्तिक पूजा के दौरान एक डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर आपत्तिजनक संदेश दिखाई देने के बाद दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस मामले में पुलिस ने रविवार को 15 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों से इस घटना पर बात करते हुए उन्होंने इसे संवेदनशील बताया और कहा कि वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। राज्यपाल ने कहा कि अगर इलाके में उनकी जरूरत पड़ी तो वे वहां का दौरा भी करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने हिंसा और भ्रष्टाचार को राज्य की राजनीति के लिए कैंसर बताया। 
विज्ञापन


मुर्शिदाबाद हिंसा पर बात करते हुए राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा, "यह मुद्दा बहुत संवेदनशील है। मैं स्थिति पर नजर रख रहा हूं। पुलिस और खुफिया एजेंसियों के जरिए मुझे जानकारी मिल रही है। मैं स्वयं आकलन कर रहा हूं। अगर मेरी वहां जरूरत है तो मैं वहां का दौरा करूंगा। इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए।"

राज्यपाल ने आगे कहा, "बंगाल एक महान भूमि है। बंगाल के लोग बहुत संस्कारी है, लेकिन राजनीति खराब है। जैसा कि कहा जाता है, राजनीति इस देश में आखिरी चारा है। अब मुझे इसका मतलब समझ आ रहा है, लेकिन इसे बदलना होगा। बंगाल के लोग इस तरह की चीजों को राजनीति में नहीं रहने देंगे। हिंसा और भ्रष्टाचार बंगाल की राजनीति के लिए कैंसर है। इन दो चीजों को अब राजनीतिक कार्रवाई के द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है। मैं किसी विशेष राजनीतिक दल को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा रहा हूं। यह हमारे सामने एक सच है कि हिंसा और भष्टाचार बढ़ रहा है।"
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
बेलडांगा में कार्तिक पूजा पांडाल के पास बने अस्थायी गेट पर एक डिजिटल बोर्ड पर कथित तौर पर कुछ आपत्तिजनक संदेश दिखाई देने के बाद एक गुट ने विरोध जताया। इसके बाद दूसरे गुट के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए और दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। झड़प में कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए। कई दुकानों और घरों में तोड़फोड़ की गई और बम फेंके गए। पुलिस की गाड़ी पर भी हमला हुआ, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें