नए वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हिंसा ने एक बड़ा रूप ले लिया। मजबूरन हिंसा के फैलते स्वरूप को देखते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद मुर्शिदाबाद जिले में केंद्रीय बलों की तैनाती हुई। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान की एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर विवाद खड़ा हो गया है। कारण है कि पठान ने दो दिन पहले एक पोस्ट में चाय पीते और आराम करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई। साथ ही भाजपा ने भी पठान और टीएमसी पर इस पोस्ट को लेकर जमकर निशाना साधा है।
ये भी पढ़ें:- PM Modi: बैसाखी पर पीएम मोदी ने दी देशवासियों को दी शुभकामनाएं, जलियांवाला बाग के शहीदों को भी किया नमन
यूसुफ पठान की पोस्ट
ये भी पढ़ें:- भारत की वीरगाथा की 41वीं वर्षगांठ: सियाचिन के सपूतों को सलाम, विश्व के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र पर फहराया तिरंगा
मुर्शिदाबाद में प्रदर्शन हुआ हिंसक
गौरतलब है कि मुर्शिदाबाद जिले के सुती, धुलिया, समसेरगंज और अन्य इलाकों में नए वक्फ कानून के विरोध में प्रदर्शन हिंसक हो गए, जिसमें अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्य में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया। साथ ही कहा कि जब लोगों की सुरक्षा खतरे में हो, तब अदालत मूकदर्शक नहीं बन सकती।