फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: बुजुर्ग महिला और उसके बेटे की बंद फ्लैट से मिली लाश, एलपीजी की नॉब खुली रहने से घर में भरी गैस

Thu, 02 Jan 2025 04:50 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस ने बताया कि मृतकों के रिश्तेदार जब महिला से बुधवार शाम मिलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था और कई बार खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवी मुंबई से एक मामला सामने आया है। यहां के कमोठे स्थित ड्रीम हाउसिंग सोसाइटी में एक फ्लैट से बुधवार को एक बुजुर्ग महिला और उनके बेटे का शव मिला। इसके बाद, पुलिस दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

विज्ञापन


70 साल की बुजुर्ग महिला को पीटा
मृतकों की पहचान 70 वर्षीय गीता भूषण जगी और उनके 45 वर्षीय बेटे जितेंद्र के रूप में की गई है। पुलिस ने पहले दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा था।

रिश्तेदार की शिकायत पर केस दर्ज
शुरुआती जांच में सामने आया कि दो अज्ञात व्यक्ति जितेंद्र के साथ उनके घर आए थे। इन अज्ञात लोगों ने ही गीता और जितेंद्र को किसी हथियार से पीटा, जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतक महिला के रिश्तेदार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 101 (हत्या) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


फ्लैट में भरी थी एलपीजी गैस
पुलिस ने बताया कि मृतकों के रिश्तेदार जब उन्हें बुधवार शाम मिलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था और कई बार खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आखिरकार दरवाजा तोड़ा। दरवाजा तोडे़ जाने के बाद पाया गया कि घर में एलपीजी की सप्लाई वाले पाइप का नॉब खुला हुआ था, जिससे गैस पूरे फ्लैट में भर गई थी। दमकल कर्मियों ने घर के अंदर जाने के बाद नॉब बंद किया। इसके बाद पीड़ितों को बेसुध पड़े पाया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें