एआईसीसी के महासचव तारिक अनवर ने 22 अक्तूबर के नोटिस में वेंकट रेड्डी से दस दिनों के भीतर जवाब मांगा है। नोटिस में उनसे पूछा गया है कि पार्टी के संविधान के प्रावधानों के अनुसार उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए?
कांग्रेस सांसद कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी की एक वॉयस रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें वह कथित तौर पर अपने भाई के लिए मुनुगोड़े विधानसभा उपचुनाव (तेलंगाना) के लिए समर्थन मांगते हुए सुनाई दे रहे हैं। इस चुनाव में उनके भाई भाजपा से उम्मीदवार हैं। वहीं ये मामला सामने आने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) ने उन्हें 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है।
विज्ञापन
एआईसीसी के महासचिव तारिक अनवर ने 22 अक्तूबर के नोटिस में वेंकट रेड्डी से दस दिनों के भीतर जवाब मांगा है। नोटिस में उनसे पूछा गया है कि पार्टी के संविधान के प्रावधानों के अनुसार उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए?
अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति (डीएसी) के सचिव अनवर ने कहा, वायस रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया और प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में वायरल हुई है। प्रथम दृष्टया यह पार्टी अनुशासन का उल्लंघन का मामला है।
विज्ञापन
मुनुगोड़े में उपचुनाव इसलिए कराना पड़ रहा है क्योंकि वेंकट रेड्डी के ही छोटे भाई कांग्रेस विधायक कोमाती रेड्डी राज गोपाल रेड्डी इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। वेंटक रेड्डी अभी भोंगीर भोंगीर क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं।
तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में वेंकट रेड्डी अपने भाई के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार पल्लवी श्रावंती के समर्थन में प्रचार करेंगे या नहीं, इस बारे में गहरी अटकलें लगाई जा रही हैं। उपचुनाव के लिए मतदान 3 नवंबर को होंगे और मतगणना छह नवंबर को होगी।