फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: चोरी के आरोप में पकड़ी गई महिला, मुंबई में सुरक्षाकर्मी पर चाकू से हमला; झड़प में जवान बुरी तरह घायल

Sun, 24 Nov 2024 11:41 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई के ठाणे रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवान पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सुरक्षाकर्मी बुरी तरह से घायल हो गया, जिसके बाद उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक महिला ने महाराष्ट्र सुरक्षा बल (एमएसएफ) के एक जवान पर चाकू से हमला कर दिया। महिला ने ये हमला तब किया जब सुरक्षाकर्मी ने उसे ठाणे रेलवे स्टेशन पर एक यात्री से चोरी करने के आरोप में पकड़ा था। इस मामले में अधिकारी ने रविवार को बताया कि MSF गार्ड अनिकेत कदम गुरुवार को जब घटना हुई तब वह प्लेटफॉर्म 9-10 पर गश्त कर रहा था। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने दी जानकारी
ठाणे राजकीय रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जहीर को अगले दिन गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि तभी उसके पति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे भी पकड़ लिया और कहा कि वह भी अपराध में शामिल है। उन्होंने बताया कि कदम को अस्पताल ले जाया गया और ठीक होने के बाद उसने अपना बयान दर्ज कराया।

एक नजर पूरी घटना पर
मिली जानकारी के अनुसार जब कदम दंपति को पुलिस स्टेशन ले जा रहा था, तो महिला ने चाकू निकाला और उसके कमर में चाकू मार दिया। हालांकि, घायल MSF गार्ड ने महिला को भागने नहीं दिया। उसका पति जाहिर मेमन भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें