फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: घर में मृत पाई गई महिला पुलिस अधिकारी, एक साल से नहीं गईं थी ड्यूटी

Thu, 27 Apr 2023 09:42 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महिला का शव सड़ने लगा था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की मौत हुए कई दिन बीत चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस अधिकारी घर में मृत मिलीं - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुंबई में एक महिला पुलिस अधिकारी अपने घर में मृत पाई गई हैं। महिला की पहचान शीतल येदके के रूप में हुई है, जो कि मुंबई पुलिस में बतौर सब-इंस्पेक्टर तैनात थीं। महिला पुलिस अधिकारी बीते एक साल से ड्यूटी पर नहीं जा रहीं थी, जिस वजह से उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही थी। अब पुलिस, महिला पुलिस अधिकारी की मौत की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


क्या है मामला
महिला पुलिस अधिकारी मुंबई के कुर्ला उपनगर इलाके में रहती थी। पिछले कुछ दिनों से महिला पुलिस अधिकारी के घर के पास रहने वाले लोग घर से बदबू आने की शिकायत कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो महिला पुलिस अधिकारी अपने घर में मृत पड़ी थी। महिला का शव सड़ने लगा था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की मौत हुए कई दिन बीत चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हत्या है या किसी हादसे की वजह से हुई मौत। 

महिला पुलिस अधिकारी फ्लैट में अकेले रहती थी और बीते एक साल से ड्यूटी पर नहीं जा रही थी। इसके चलते महिला पुलिस अधिकारी के खिलाफ पुलिस विभाग अनुशासनात्मक कार्रवाई भी कर रहा था। अब महिला के मृत मिलने से मामला उलझ गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें