फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, धीमा जहर देकर की हत्या

Sat, 03 Dec 2022 10:04 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महिला अपने प्रेमी के कहने पर पति को धीमा जहर देती थी। वह पति के खाने में जहर मिलाती थी, जिससे धीरे-धीरे करके उसकी मौत हो जाए और किसी को पता भी न चले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के सांताक्रूज इलाके से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाली एक 46 वर्षीय महिला काजल सिंह ने अपने प्रेमी 45 वर्षीय प्रेमी हितेश जैन के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, महिला ने प्रॉपर्टी के लालच में पति को जहर देकर मार डाला। इतना ही नहीं, जांच में यह भी पता चला है कि महिला ने अपने पति की बीमा पॉलिसियों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की थी। 

विज्ञापन


पति को देती थी धीमा जहर 
जांच में पता चला है कि महिला अपने प्रेमी के कहने पर पति को धीमा जहर देती थी। वह पति के खाने में जहर मिलाती थी, जिससे धीरे-धीरे करके उसकी मौत हो जाए और किसी को पता भी न चले। अधिकारियों ने बताया, 24 अगस्त को महिला के पति कमलकांत शाह को पेट में दर्द की शिकायत हुई। फैमिली डॉक्टर की सलाह पर उसने दवाई खाई, लेकिन आरान मिलने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

आर्गन फेल से डॉक्टरों को हुआ शक 
अस्पताल में रहने के दौरान कमलकांत के अंगों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया, जिससे डॉक्टरों को शक हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने उसके खून के सैंपल जांच के लिए भेजे, जिसमें भारी मात्रा में आर्सेनिक व थैलियम मिला। पुलिस अधिकारियों ने बताया, 19 सितंबर को कमलकांत की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


मां की मौत भी इन्हीं कारणों से हुई
कमलकांत की मौत से पहले 13 अगस्त को उसकी मां की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया है कि उसकी मां की भी मौत इन्हीं करणों से हुई थी। पुलिस ने बताया, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की है, जिसके बाद मजिस्ट्रेट अदालत ने दोनों को आठ दिसंबर तक हिरासत में भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें